{"_id":"6a9096d1495801a81c083099","slug":"57000-voters-were-removed-from-the-electoral-rolls-in-the-sohna-assembly-constituency-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99094-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना विधानसभा क्षेत्र में 57 हजार मतदाताओं के वोट कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना विधानसभा क्षेत्र में 57 हजार मतदाताओं के वोट कटे
विज्ञापन
81 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना विधानसभा क्षेत्र में करीब 57 हजार मतदाताओं के वोट कट गए हैं जिसके चलते क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या करीब 2 लाख 46 हजार रह गई है जबकि इससे पूर्व क्षेत्र में कुल 3 लाख 3 हजार वोटर थे। वहीं प्रशासन ने करीब 81 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी करके दस्तावेज जमा कराने को कहा है। प्रशासन अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को जारी करेगा।
सोहना विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनर्निरीक्षण का कार्य जारी है जिसके लिए प्रशासनिक कर्मचारीगण कार्य को निपटाने में जोरशोर से जुटे हुए हैं। क्षेत्र में 57 हजार 300 मतदाताओं के वोट कट गए हैं। ऐसे मतदाताओं के वोट कटने का मुख्य कारण दूसरे स्थान पर स्थानांतरण, डबल व मृत्यु रहा है। ऐसा होने से विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 45 हजार 943 रह गई है जबकि वर्ष 2025 में क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 3 हजार 243 थी।
विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ द्वारा कुल 81 हजार 174 मतदाताओं को नोटिस जारी करके दस्तावेज जमा कराने को कहा गया है जिनके विवरण में त्रुटियां पाई गई हैं जिनमें से 70 हजार 949 मतदाताओं ने नोटिस का जवाब देकर अपने दस्तावेज जमा करा दिए हैं, जबकि 10 हजार 225 नोटिस लंबित हैं। इनको बीएलओ घर घर जाकर वितरित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
नए वोट बनवाने के लिए युवक व युवतियां 30 सितम्बर तक अपने आवेदन दाखिल कर सकते हैं। ऐसे आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की होना जरूरी है जिनको आवेदन फार्म के साथ पासपोर्ट फोटो, आयु प्रमाण पत्र, पता दस्तावेज संलग्न करने जरूरी होंगे। इसके अलावा नई वोट बनवाने के लिए फार्म 6, वोट कटवाने के लिए फार्म 7 व वोट शिफ्टिंग, त्रुटियों के होने पर फार्म 8 भरकर जमा करना होगा।
चुनाव कानूनगो जयकुमार शर्मा बताते हैं कि एसआईआर कार्य के लिए विधानसभा क्षेत्र में 15 एआरओ, 30 सुपरवाइजर व 292 बीएलओ को जिम्मेवारी सौंपी गई है। 30 सितम्बर तक सभी कार्य निपटा लिए जाएंगे। 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।