{"_id":"6aabf8505e5a82cd4e06fdd0","slug":"video-masked-miscreants-vandalized-shop-in-gurugram-after-owner-resisted-an-incident-of-molestation-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़
गुरुग्राम में अपनी युवती दोस्त के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना एक दुकानदार को इतना भारी पड़ गया कि तलवार से उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद उनके गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। दुकानदार जतिन ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ व्हाइट लैंड मार्केट गए थे। उनके साथ एक युवती भी साथ थी। दोनों कार को पार्किंग में खड़ी कर सामान लेने के लिए दुकान पर चले गए और युवती कार में अकेली बैठी थी।
आरोप है कि इसी दौरान क्रेटा कार सवार दो लोग आए और युवती से बदतमीजी करने लगे। जब वह दोनों वापस लौटे तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। युवती ने रात में ही थाने में छेड़छाड़ और मारपीट की लिखित शिकायत दी। पीड़ित दुकानदार जतिन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बादशाहपुर स्थित गर्ग कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल दुकान पर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।