{"_id":"6aab6bb35ca04e5106069b2d","slug":"many-workers-died-and-many-were-seriously-injured-after-being-run-over-by-car-on-dwarka-expressway-in-gurugram-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ग्रिल लगाते समय तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ग्रिल लगाते समय तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर
Thu, 17 Sep 2026 10:04 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:04 AM IST
सार
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रिल लगा रहे मजदूरों को एक कार ने रौंद दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
gurugram road accident
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्रिल लगाने का काम कर रहे चार मजदूर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इस घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 2:30 बजे न्यू पालम विहार स्थित श्री राम चौक के पास हुआ। मजदूर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा ग्रिल स्थापित कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल मजदूरों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराएं शामिल हैं। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे कार और उसके चालक की पहचान करने में मदद मिल सकती है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश में भी जुटी है।