{"_id":"6ae0bf9ad7f094d2ea09ecaf","slug":"video-lock-placed-on-uphc-gate-in-gurugram-over-non-payment-of-rent-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: किराया नहीं मिलने पर यूपीएचसी के गेट पर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे; शनिवार तक भुगतान का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: किराया नहीं मिलने पर यूपीएचसी के गेट पर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे; शनिवार तक भुगतान का अल्टीमेटम
राजेंद्र पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में लंबे समय से किराया नहीं मिलने पर मकान मालिक ने सुबह मंगलवार को गेट पर ताला लगा दिया। इसकी वजह से यूपीएचसी पर आने वाले मरीजों को बिना इलाज किए घर लौटना पड़ा। वहीं टीबी जैसे मरीजों को केवल दवाइयां दी गई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मकान मालिक के बीच बातचीत के बाद ताला खुलवाया गया। मकान मालिक के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने की ओर से शनिवार तक किराया लौटाने का दावा किया गया है। अगर शनिवार तक किराया नहीं मिला, तो दोबारा सोमवार को ताला लगाने की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि राजेंद्र पार्क का यूपीएचसी किराये के भवन में संचालित है। मकान मालिक का आरोप है कि मार्च माह से किराये का भुगतान नहीं किया गया है। इसी वजह से उसने केंद्र के गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भवन के अंदर नहीं जा पाए। इससे मरीजों का कुछ घंटों तक इलाज नहीं किया गया। इस दौरान कई मरीज आए और घर लौट गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मकान मालिक से बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद गेट पर लगा ताला खुलवा दिया गया। किराये के भुगतान का मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।