{"_id":"6ae068bdcf68da49ad08976d","slug":"a-vote-baraat-voter-procession-adorned-in-the-colors-of-democracy-villagers-dancing-and-singing-delivered-a-message-of-100-voter-turnout-baran-news-c-1-1-noi1582-4877249-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की अनोखी वोट बारात: दूल्हा बनाकर निकाले गए ईएलसी अध्यक्ष, नाचते-गाते लोगों ने दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की अनोखी वोट बारात: दूल्हा बनाकर निकाले गए ईएलसी अध्यक्ष, नाचते-गाते लोगों ने दिया मतदान का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांरा
Published by: बारां ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:09 PM IST
Link Copied
राजस्थान के बारां जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया गया। शाहाबाद उपखंड के केलवाड़ा में बैंड-बाजे के साथ वोट बारात निकाली गई, जिसमें ईएलसी अध्यक्ष प्रतीकात्मक दूल्हा बने। विद्यार्थियों ने जागरूकता गीतों पर नृत्य किया, वहीं ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ भाग लेकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया।
बैंड-बाजे के साथ निकली वोट बारात
बारां जिले के शाहाबाद पंचायती राज आम चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘लोकतंत्र के सब रंग’ अभियान के अंतर्गत सतरंगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में शाहाबाद उपखंड में बैंड वादन और आकर्षक वोट बारात निकालकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
राजकीय विद्यालय दांता से लक्ष्मण चौक तक पहुंची बारात
स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के केलवाड़ा में वोट बारात राजकीय विद्यालय दांता से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई लक्ष्मण चौक पहुंची। यहां मानव शृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ‘अनमोल मेरा वोट’ जैसे जागरूकता गीतों पर नृत्य करते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
नाचते-गाते ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी नाचते-गाते हुए बारात में शामिल होकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन के जरिए लोगों को मतदान के अधिकार का महत्व समझाने और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
प्रतीकात्मक दूल्हा बने ईएलसी अध्यक्ष
वोट बारात में ईएलसी अध्यक्ष को प्रतीकात्मक दूल्हा बनाया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस अनूठी पहल के माध्यम से मतदाता जागरूकता को उत्सव का रूप दिया गया, ताकि ग्रामीणों की भागीदारी बढ़े और अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।