{"_id":"6b01b15430505e63740ac292","slug":"video-gurugram-negligence-in-sanitation-will-not-be-tolerated-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, फील्ड में उतरकर काम की निगरानी करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, फील्ड में उतरकर काम की निगरानी करें अधिकारी
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने एजेंसियों को टेंडर की सभी शर्तों का गंभीरता से पालन करने को कहा। निगमायुक्त शनिवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों और एजेंसियों को गंभीरता, जवाबदेही और समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को जल्द सुचारु करने पर जोर दिया। नई एजेंसियों को द्वितीयक संग्रहण केंद्र और पार्किंग स्थल जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए। जीपीएस और आरएफआईडी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे करने को कहा गया। संयुक्त आयुक्तों को अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की वास्तविक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।