{"_id":"6afd8c4f194cdc699e03b13d","slug":"video-gurugram-metro-station-will-be-built-near-dwarka-expressway-in-gurugram-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनेगा गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनेगा गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य करा रहा है। इसी चरण में बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 1.85 किलोमीटर लंबी स्पर लाइन का निर्माण भी तेजी से शुरू हो गया है। इस स्पर लाइन के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा। जीएमआरएल की योजना स्टेशन पर यात्रियों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा विकसित करने की है, ताकि लोग अपने निजी वाहनों से पहुंचकर मेट्रो का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा भविष्य में स्टेशन परिसर के आसपास शॉपिंग मॉल विकसित करने की संभावना भी रखी गई है। इससे यात्रियों को आवागमन के साथ खरीदारी की सुविधा भी मिल सकेगी। बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली इस स्पर लाइन से न्यू गुरुग्राम की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।