{"_id":"6afde72f08054aa5190061c6","slug":"two-injured-including-a-marketing-manager-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107734-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में मार्केटिंग मैनेजर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में मार्केटिंग मैनेजर समेत दो घायल
विज्ञापन
खेड़कीदौला थाने और पटौदी थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर खेड़कीदौला थाने और पटौदी थाने में 17 नवंबर को अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सड़क हादसे संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संबंधित थानों की पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।
महालक्ष्मी गार्डन, सेक्टर-105 निवासी पूनम बागड़ी ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पति किशोर बागड़ी बीकानेर वाला सेक्टर-34 में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। वे 16 नवंबर की सुबह 6 बजे स्कूटी पर सवार होकर हीरो होंडा चौक की ओर जा रहे थे। जब वे खेड़कीदौला टोल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए हीरो होंडा चौके पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, दूसरे मामले में बागपत (उत्तर प्रदेश) के महाबतपुर निवासी मोहन ने पटौदी थाने में दी शिकायत में बताया कि वे जमालपुरा में किराये पर रहते हैं। 5 अक्तूबर की सुबह करीब 11.30 बजे अपनी बाइक की सर्विस कराकर पटौदी से जमालपुर लौट रहे थे। जमालपुर के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको राहगीरों ने उपचार के लिए पटौदी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर 17 नवंबर को पुलिस ने पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
-- --
हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि वाहनों की पहचान होने के बाद चालकों काे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा सके। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता