{"_id":"6a67639fa23b0fce30000c9a","slug":"video-gurugram-bikers-and-auto-rickshaw-drivers-flouting-dcp-orders-on-highways-and-expressways-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बाइक-ऑटो वाले उड़ा रहे डीसीपी के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बाइक-ऑटो वाले उड़ा रहे डीसीपी के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां, देखें रिपोर्ट
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाेपहिया व तिपहिया वाहन चालक पुलिस उपायुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली बेरोक-टोक फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों को हाईवे व एक्सप्रेसवे पर रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हाईवे की हकीकत ने पुलिस अधिकारियों के दावों को खोखला साबित कर दिया है। हाईवे पर पुलिस द्वारा मैन्युअली तरीके से दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान भी नहीं काटे जा रहे।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने दिल्ली-जयपुर हाईवे व द्वारका एक्सप्रेसवे पर छाेटे व धीमी गति वाले वाहनों की एंट्री को लेकर आदेश जारी किए हैं। इसके लिए तीन दिन पहले बैठक में यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिए गए है कि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर सख्ती बरती जाए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। लेकिन वर्तमान में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर छाेटे व धीमी गति वाले वाहनों की एंट्री नहीं रूकने से डीसीपी (यातायात) के आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है।
एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे पर बाइक, स्कूटी, ऑटो व ट्रैक्टर के संचालन रोकने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करके इन छोटे वाहनों को रोका जाएगा। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने वाले दोपहिया व तिपहिया वाहनों के चालान भी काटे जाएंगे। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।