{"_id":"6aaab463a96615cbb70af648","slug":"video-ganpati-pandals-in-gurugram-become-a-confluence-of-art-and-culture-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: कला और संस्कृति का संगम बने गणपति पंडाल, महिलाओं को समर्पित रहा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: कला और संस्कृति का संगम बने गणपति पंडाल, महिलाओं को समर्पित रहा मंच
शहर के गणपति पंडालों में एक ओर गणपति वंदना, पूजन और भजन कीर्तन से माहौल अध्यात्ममय बना हुआ है देश की समृद्ध कला संस्कृति का रंग भी बिखर रहा है। मराठी महिलाओं की रंगोली, व्यंजन, नृत्य कला पूजा पंडालों में संस्कृति के रंग विखेर रही हैं। मंगलवार की शाम पंडालों के कार्यक्रम महिलाओं ने नाम रहे। सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक भवन में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से महिलाओं के मनोरंजक खेल खेल पैठणी का हुआ वहीं सेक्टर 9 ए गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य पूजा कमेटी में कला संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला स्थित तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन के पूजा पंडाल में भरत नाटयम शैली में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। नृत्य नाटिका में स्थानीय कलाकारों ने विष्णु के दशावतार की प्रस्तुत की। सेक्टर नौ ए गौरी शंकर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने मराठी लोक नृत्य और बच्चों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अनु, रानी, सरोज, रोहिणी और रजनी आदि ने पंडाल को खूबसूरत रंगोली से सजाया। इस पंडाल हर रोज महिलाएं अलग-अलग तरह की रंगोली बना रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।