फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four players from Gurugram won nine medals at National Ice Skating Championship

राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में गुरुग्राम के चार खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक

Thu, 02 Jul 2026 07:59 PM IST
Rahul Kumar Tiwari Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:59 PM IST
Four players from Gurugram won nine medals at National Ice Skating Championship
उत्तराखंड के देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में भारतीय आइस स्केटिंग संघ के तत्वावधान में 25 से 30 जून तक 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के चार खिलाड़ियों ने नौ पदक अपने नाम किए। वहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इनमें जिले के खिलाड़ियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने आगामी ओपन एशियन ट्रॉफी के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। प्रतियोगिता की स्पीड स्केटिंग स्पर्धाओं में जूनियर-ई गर्ल्स वर्ग की आर्याह सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 333 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। जूनियर-बी वर्ग के जय यादव ने 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके अलावा 1000 मीटर, 1500 मीटर और रिले स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर-ए वर्ग में आरव सिंघल ने रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं सीनियर वर्ग में स्तुति धंडानिया ने 500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक तथा रिले स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में दो और पदक डाले। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खुशी जताई। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि से जिले में आइस स्केटिंग के प्रति खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा है। आइस स्केटिंग कोच अजय सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। ओपन एशियन ट्रॉफी के लिए चयन होने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अच्छी बारिश के लिए छत्तीसगढ़ में वरुण और इंद्र देवता का आह्वान, देखें वीडियो

02 Jul 2026

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दोहराई गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

02 Jul 2026

डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती: जन स्वाभिमान दिवस के रूप में अपना दल (एस) का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन

02 Jul 2026

UPTET 2026: बदायूं में पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- आसान आया प्रश्नपत्र

02 Jul 2026

IDFC बैंक घोटाला: CBI ने IAS प्रदीप कुमार समेत 2 बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

जगदलपुर: सिक्योरिटी गार्ड को कार चालक ने पार्किंग को लेकर पीटा, मामला सीसीटीवी में कैद

02 Jul 2026

औरैया: खेत में पड़ा मिला परिचालक का शव, शरीर में पड़े मिले कीड़े, जांच में जुटी पुलिस

02 Jul 2026
विज्ञापन

UPTET 2026: बरेली के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन, पहली पाली संपन्न

02 Jul 2026

UPTET 2026: शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पहली पाली की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

02 Jul 2026

हमीरपुर की रिमझिम इस्पात फैक्टरी में कुंडा लगने से क्रेन चालक की मौत

02 Jul 2026

Bharat Tiwari के 'हत्यारे' Jagdishpur SDPO Rajesh Kumar Sharma का प्रमोशन! Bhojpur में हड़कंप! Bihar

02 Jul 2026

कन्नौज: घरेलू सबमर्सिबल चालू करने गए सफाईकर्मी की करंट से मौत

02 Jul 2026

Mandi News: जिला परिषद अध्यक्ष अमरु राम बोले- सभी सदस्यों को साथ लेकर करेंगे विकास

02 Jul 2026

उरई: जायघा में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या, भारी वस्तु से हमला कर मारा

02 Jul 2026

कानपुर देहात में कार-ऑटो की भिड़ंत में छात्र समेत दो की मौत

02 Jul 2026

Sirmour: भवन की जाली में फंसे बंदर के बच्चे का युवक ने किया रेस्क्यू

02 Jul 2026

DDU में टीईटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी,केंद्र के बाहर दिखी भीड़

02 Jul 2026

मनरेगा खत्म, अब बीवी जी रामजी योजना शुरू, डिप्टी सीएम केशव ने किया शुभारंभ

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का यलो अलर्ट, छह दिन ऐसा रहेगा मौसम; बारिश की संभावना

02 Jul 2026

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती धूप के बाद मौसम हुआ सुहावना, बूंदाबांदी से मिली राहत

02 Jul 2026

अग्रवाल महिला मंडल के तीज मेले के पोस्टर का विमोचन

02 Jul 2026

Video: गोंडा में हिंदी ने दी राहत, गणित और संस्कृत ने फंसे गुरु जी

02 Jul 2026

ललितपुर में टीईटी प्रथम पाली की परीक्षा हुई संपन्न, जानिए अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया

02 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में सड़क पर बिखरी लोहे की शीट, ट्रक चालक की जान बाल-बाल बची

02 Jul 2026

भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

02 Jul 2026

डिप्टी सीएम केशव बोले- गांवों को शहर जैसी सुविधाओं से जोड़ना सरकार का लक्ष्य, हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा आवास

02 Jul 2026

Nahan News: इन्नरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष बनीं सीमा वर्मा

02 Jul 2026

रामनगरी में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से मिली राहत

02 Jul 2026

अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

02 Jul 2026

हरियाणा में मानसून की एंट्री: कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed