{"_id":"6aa020d1f2ba4f49ec0cc057","slug":"video-structural-audit-of-tau-devi-lal-sports-complex-in-gurugram-to-be-conducted-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ताऊ देवीलाल खेल परिसर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ताऊ देवीलाल खेल परिसर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर की इमारतों की ढांचागत सुविधाओं की मजबूती जांचने के लिए स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाएगा। खेल परिसर में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित ढांचे की स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें आईआईटी समेत अन्य संस्थानों की मदद ली जा सकती है। कभी यहां पर आईसीएल जैसे मैचों का आयोजन हो चुके हैं।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि हाल में क्रिकेट पवेलियन का छज्जा गिर गया था। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर जिन स्थानों पर मरम्मत या मजबूतीकरण की जरूरत होगी, वहां आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। बता दें कि रविवार को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में बने क्रिकेट ग्राउंड के चौधरी सुरेंद्र सिंह क्रिकेट पवेलियन का छज्जा गिर गया था। गनीमत रही कि हादसे के समय छज्जे के नीचे या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबाॅल समेत अन्य खेलों की व्यवस्था है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।