{"_id":"6ad8d51ba591ab4ad2004de0","slug":"video-elite-football-club-emerged-as-winner-in-the-wazirpur-open-football-tournament-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: वजीरपुर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में एलाइट फुटबॉल क्लब बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: वजीरपुर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में एलाइट फुटबॉल क्लब बनी विजेता
दशहरा के अवसर पर वजीरपुर के फुटबॉल मैदान में आयोजित वजीरपुर ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में एलाइट फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले के निजी और सरकारी स्कूलों के साथ निजी व सरकारी फुटबॉल अकादमियों की 40 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में एलाइट फुटबॉल अकादमी ने खेड़ला फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में खेड़ला फुटबॉल क्लब ने बादली की टीम को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में एलाइट फुटबॉल अकादमी और खेड़ला फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित खेल में दोनों टीमें 8-8 के स्कोर पर बराबर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें एलाइट फुटबॉल अकादमी ने 7-6 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। खेड़ला फुटबॉल क्लब को प्रतियोगिता में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।