{"_id":"6aa818e15ee0c40cd80f713f","slug":"video-drinking-water-supply-to-improve-in-sushant-lok-area-of-gurugram-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर
गुरुग्राम में सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम बारिश के बाद दोबारा शुरू किया जाएगा। हाईवे स्थित सिग्नेचर टावर से साउथ सिटी फेज-1 तक करीब 200 मीटर पानी की पाइपलाइन बिछाई जानी है। यह कार्य एक माह में पूरा करने की योजना है। इसके बाद सुशांत लोक क्षेत्र के लिए अलग पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जाएगी।इसके तहत दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ सिग्नेचर टावर के पास एक वाल्व लगाया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन डालकर साउथ सिटी तक ले जाया जाएगा। पाइपलाइन का कुछ हिस्सा बिछाया जा चुका है, जबकि शेष काम बारिश के कारण प्रभावित हुआ है।
योजना के अनुसार उद्योग विहार, एमजी रोड (डीएलएफ) और सुशांत लोक क्षेत्र में अब पेयजल आपूर्ति के लिए अलग-अलग पाइपलाइन होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन से इन तीनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पानी की लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। नई व्यवस्था से सेक्टर-29, सेक्टर-30 के साउथ सिटी-1, सैनीखेड़ा और सिलोक्हेरा, सेक्टर-31, सेक्टर-39 पार्ट, सेक्टर-40, सेक्टर-41 के साउथ सिटी-1 और सेक्टर-43 के सुशांत लोक-1 क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।