{"_id":"6aa7c99381156ee7bd01714b","slug":"video-deep-potholes-on-agra-bypass-risk-of-accidents-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा बाईपास पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। जनपद में आम रास्तों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी तमाम गड्ढे हो चुके हैं। आगरा बाईपास मार्ग पर मौजूद करहल चौराहे के पास करीब 2 से 3 फीट के गड्ढे हैं, जिनमें से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, गड्ढों की वजह से वाहन चालक हादसे के डर के साए में अपना वाहन निकलते हैं। कई बार यहां दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेहरू स्टेडियम में कुछ समय पहले जनसभा की थी। तब उनके आगमन से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया था, लेकिन जनसभा के दो दिन बाद ही हुई बरसात से पैच वर्क की पोल खुल गई और फिर से इस मार्ग पर गड्ढे हो गए। बारिश के बाद यहां की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। इस मार्ग पर जलभराव होने की वजह से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा ही नहीं हो पाता और इस कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। वहीं लोग निर्माण विभाग ने अभी तक इन गड्ढों को भरने के लिए कोई भी कार्य योजना तैयार नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।