{"_id":"690f6ea2dcea4514550845e8","slug":"video-dgp-inspected-dressing-sense-of-soldiers-in-guard-of-honor-in-gurugram-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: गार्ड ऑफ ऑनर में डीजीपी ने जवानों की ड्रेसिंग सेंस का किया निरीक्षण, तोंद निकली होने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: गार्ड ऑफ ऑनर में डीजीपी ने जवानों की ड्रेसिंग सेंस का किया निरीक्षण, तोंद निकली होने पर लगाई फटकार
राहुल तिवारी
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:54 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यलय में शनिवार को पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल पुलिस जवानों के ड्रेसिंग सेंस का निरीक्षण किया और वर्दी को सही ढंग से पहनने के बारे में बताया। डीजीपी ने गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस जवानों की तोंद निकली होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार भी लगाई। डीजीपी ओपी सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण के दौरान एक-एक करके सभी पुलिस जवानों की वर्दी देखी और पुलिसकर्मियों की ड्रेस व नाम प्लेट को ठीक किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा भी मौजूद थे। डीजीपी ने पुलिस जवानों द्वारा पहनी गई ड्रेस में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को अच्छी सैलरी मिलती है तो वे एक ड्रेस अपनी तरफ से भी बनवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।