{"_id":"690f214249501968b706ab47","slug":"video-cm-sukkhu-bole-nothing-will-happen-bjp-leader-should-do-deeds-like-pandavas-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सीएम सुक्खू बोले- कहने से कुछ नहीं होगा, पांडवों जैसा कर्म भी करें भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सीएम सुक्खू बोले- कहने से कुछ नहीं होगा, पांडवों जैसा कर्म भी करें भाजपा नेता
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा खुद को अपने पांडवों का नाम दे रही है। यह दर्शाता है कि उन्होंने स्वीकार कर दिया है कि वह पांच गुटों में बंटे हुए हैं। पांडवों ने हमेशा अधिकार की लड़ाई लड़ी है लेकिन कहने से कुछ नहीं होगा। वह कर्म भी करना होगा जो पांडवों ने किया है। पांडवों ने हमेशा सत्य और अधिकार की लड़ाई लड़ी। यह बयानबाजी लोगों का ध्यान भटकने के लिए की जा रही है। गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के बयान के सवाल पर पलटवार करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा राहत राशि के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा नेता प्रधानमंत्री के समक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रदेश के भाजपा नेताओं और सांसदों को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री से जल्द 1500 करोड़ जारी करवाएं। हमीरपुर में कैंसर संस्थान के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि इस संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगे और यह 300 करोड़ रुपये के लागत से निर्मित किया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को गृह क्षेत्र नादौन की पंचायत मंझेली के दौरे पर थे। यहां पर स्थानीय महिला मंडलों को पांच-पांच लाख, पंचायत को विकास कार्य के लिए 50 लाख और पटवार सर्कल और उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने मंझेली में जनसभा को संबोधित करने के साथ विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।