Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Ayushman beneficiaries and low-income families will receive a subsidy for medical treatment at Sheetla Mata Medical College.
{"_id":"6afc9533b2d69f997b0fab16","slug":"video-ayushman-beneficiaries-and-low-income-families-will-receive-a-subsidy-for-medical-treatment-at-sheetla-mata-medical-college-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं टीचिंग अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों और पांच लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों को इलाज में सब्सिडी मिलेगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अस्पताल में मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी खोलने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में मेडिकल कॉलेज और टीचिंग अस्पताल के संचालन एवं रखरखाव को लेकर बैठक हुई थी। इसमें मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपचार संबंधी प्रावधानों पर चर्चा की गई। इस मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें निर्धारित हैं, जबकि इससे जुड़े टीचिंग अस्पताल में 883 बेड की व्यवस्था है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।