{"_id":"6b00587762ffaeaced0b25e9","slug":"video-a-depot-and-workshop-for-the-old-gurugram-metro-will-be-built-in-sector-33-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का सेक्टर-33 में बनेगा डिपो एवं वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का सेक्टर-33 में बनेगा डिपो एवं वर्कशॉप
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत सेक्टर-33 में बनने वाले मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप के निर्माण का जिम्मा दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को सौंपा गया है। करीब 419 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डिपो का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। संबंधित एजेंसी को 21 माह के भीतर निर्माण पूरा करना होगा। डिपो में मेट्रो ट्रेनों की पार्किंग, रखरखाव, संचालन और प्रबंधन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और अन्य जरूरी ढांचों का भी निर्माण होगा। एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े सिविल और आर्किटेक्चरल कार्य भी परियोजना का हिस्सा होंगे। वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही बसई से सेक्टर-101 तक स्पर लाइन भी बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।