{"_id":"6b00588e56e0452d200ca6ee","slug":"video-a-17-kilometer-long-green-belt-along-major-roads-in-gurugram-will-be-redeveloped-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों की 17 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट का होगा पुनर्विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों की 17 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट का होगा पुनर्विकास
गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों के आसपास ग्रीन बेल्ट को विकसित करने और धूल प्रदूषण कम करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने विशेष अभियान शुरू किया है। 30 दिवसीय सड़क सुधार पहल के तहत करीब 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में ग्रीन बेल्ट की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। इसके बाद चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण भी शुरू कर दिया गया है। जीएमडीए की टीमों ने सेक्टर-46/47, 45/46, 45/52, 46/51, 50/51 और 30/31 की डिवाइडिंग रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट से अतिरिक्त मिट्टी और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) मलबा हटाया है। सफाई के बाद सेक्टर-46/47, 45/46 और 30/31 की डिवाइडिंग रोड पर पौधारोपण का काम शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत ग्रीन बेल्ट से मलबा हटाने, मिट्टी को पौधारोपण के अनुकूल बनाने और नए पौधे लगाने का काम एक साथ किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।