{"_id":"6787c77c411ff84e600dec3b","slug":"video-science-exhibition-organized-at-mb-girls-inter-college-ghaziabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं के बनाए रोबोट ने दिया सभी को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं के बनाए रोबोट ने दिया सभी को पानी
नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने रोबोट का मॉडल प्रस्तुत किया। इस दौरान रोबोट के क्रियाकलाप करके दिखाए जिसमें रोबोट ने सभी को पानी दिया। बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने स्वच्छ भारत के तहत सेंसर युक्त कूड़ेदान, फायर अलार्म, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सेंसर मॉडल आदि प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने किया। नगरायुक्त ने सभी छात्राओं से मॉडल की जानकारी लेकर उनके प्रयास की सराहना की। छात्राओं ने घर और फैक्ट्री में धुएं के सेंसर का प्रयोग, क्रेन, वेंडिंग मशीन, इंक फ्रॉम कार्बन एमिशन आदि के बारे में विस्तार से बताया। नगरायुक्त ने सर्वश्रेष्ठ पांच मॉडल को नगर निगम की ओर से पुरस्कृत करने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल में ओपन जिम और स्वच्छ भारत लैब का उद्घाटन भी किया गया। प्रधानाचार्या अंतिमा चौधरी ने कहा कि लैब का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छ भारत के लिए जागरूक करना और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रयोग करना सिखाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।