फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waterlogging in several areas of Trans-Hindon following rain.

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में बारिश के बाद हुआ जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in several areas of Trans-Hindon following rain.
साहिबाबाद। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई बारिश के बाद ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शालीमार गार्डन, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, वैशाली, इंदिरापुरम, साहिबाबाद समेत अन्य इलाकों में सड़क किनारे और निचले स्थानों पर पानी जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर में बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हुआ। स्थानीय निवासी नीरज त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में परेशानी बढ़ जाती है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर पहले मौजूद नालियां अब खत्म हो चुकी हैं या उन पर अतिक्रमण हो गया है। इससे बारिश का पानी निकलने में दिक्कत होती है। इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड, वजीराबाद रोड और जीटी रोड पर सड़क के गड्ढों में पानी भर गया। इससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल हो गए। शक्ति खंड-4 गुरुद्वारा रोड, तुलसी निकेतन सोसायटी, अर्थला अंडरपास और आनंद इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास में भी पानी जमा हो गया। कृष्णा विहार कुटी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



पार्किंग एरिया में घुसा बारिश का पानी

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 और 2 में दुकानों, रिहायशी इलाकों और पार्किंग एरिया में घुस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगह पुरानी नालियां खत्म हो चुकी हैं, जबकि कुछ स्थानों पर नालियों पर दुकानदारों और कारोबारियों ने कब्जा कर लिया है। सांझा प्रयास सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जुगल किशोर ने कहा कि पहली बारिश में भी दुकानों और रेजिडेंट्स अपार्टमेंट के बेसमेंट में दो से तीन फुट तक पानी भर गया था, जिससे लोगों के लाखों रुपये के नुकसान का खतरा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक, जलकल विभाग केपी आनंद का कहना है कि बारिश में हुए जलभराव को देखते हुए प्रभावित स्थानों पर वाटर पंपिंग सिस्टम लगाए गए, जल्द ही स्थिति को सामान्य किया जाएगा।


खोड़ा की गलियां हुई जलमग्न
बारिश के बाद खोड़ा के दीपक विहार, अनिल विहार समेत बिहार की अन्य गलियों में पानी भर गया। लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई, कई जगह पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। बारिश रुकने के काफी देर बाद तक गलियों में पानी जमा रहा, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। वहीं, नगरपालिका के सफाई व खाद्य निरीक्षक दिव्यकांत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में नियमित तौर नालियों की साफ-सफाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed