फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers will formulate a strategy today after holding a panchayat in Kanavani.

Ghaziabad News: कनावनी में आज पंचायत कर रणनीति तैयार करेंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will formulate a strategy today after holding a panchayat in Kanavani.
साहिबाबाद। कनावनी गांव के किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर 11 दिन से धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद शासन की ओर से कोई सकारात्मक उम्मीद दिखाई न देने पर मंगलवार को पंचायत करेंगे। किसान सोमवार को बारिश के दौरान भी धरना स्थल पर डटे रहे। किसान सतीश नागर ने बताया कि मंगलवार को गांव की पंचायत बुलाई गई है, इसमें मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। किसानों का कहना है कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा और वे अपनी जायज मांगों को लेकर आक्रोश में है । धरना स्थल पर मथन सिंह नागर, जगत सिंह नागर, लखीराम शर्मा, भगवत सिंह नागर, श्रीचंद नागर, कैलाश नागर, अंतराज कसाना, जयपाल नागर, धर्म सिंह नागर, चतर सिंह नागर, सतीश नागर, परवीन नागर व अशोक कसाना समेत काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed