गाजियाबाद में अमीरपुर गढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय 37वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, कबड्डी और खो-खो में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सुहाना के खिलाड़ियों ने कबड्डी और खो-खो में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। बच्चों ने 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के बालक-बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। इसके अलावा लंबी कूद और शॉट पुट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सुहाना के लविश और सान्या ने स्वर्ण पदक जीता। प्राथमिक विद्यालय पूठरी की वंशिका ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुज त्यागी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। शैक्षिक महासंघ के महामंत्री कनक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, प्रमोद कुमार, प्रदीप यादव, इंशाद अली, मोहम्मद गफ्फार, संजय शर्मा, अमित पिपानिया, अजय कुमार, निशि रानी शर्मा, सचिन कुमार, श्रुति तिवारी, सुनील कुमार, अमित गोयल, अशोक गिरी और राहुल शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।