{"_id":"679a4916f554a16cc602cb23","slug":"video-nikola-tesla-science-exhibition-organized-at-schiller-institute","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिलर इंस्टीट्यूट में हुआ निकोला टेस्ला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बनाया सैंसर, गैस लीकेज की देगा जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिलर इंस्टीट्यूट में हुआ निकोला टेस्ला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बनाया सैंसर, गैस लीकेज की देगा जानकारी
राजनगर स्थित शिलर इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को निकोला टेस्ला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गैस लीकेज के लिए सैंसर बनाया जिससे आग लगने के खतरे से बचा जा सकता है। इसके साथ विद्यार्थियों ने सोलर उर्जा के महत्व को दर्शाया। प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि किस प्रकार सोलर उर्जा से कार्य आसान किए जा सकते हैं। हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनर्जी हार्वेस्टिंग एंड कंजर्वेशन, एरोस्पेस एंड एस्ट्रेनॉमी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट एंड कंजर्वेशन आदि विषयों पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में 30 स्कूलों से 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. दीपक जोशी, स्कूल प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता और निदेशिका प्रीति गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी में दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी और सीनियर वर्ग में नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रसायों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। विजेता स्कूल: जूनियर वर्ग-
वॉटर मैनेजमेंट एंड कंजर्वेशन में सेंट थॉमस स्कूल, हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कुलाची हंसराज स्कूल, एनर्जी हार्वेस्टिंग एंड कंजर्वेशन में पीएमश्री केवी हिंडन एयर फोर्स, क्लाइमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी में पीएमश्री केवी हिंडन एयर फोर्स, आर्टिफियिल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स में केडीबी पब्लिक स्कूल- एरोस्पेस एंड एस्ट्रेनॉमी में सिगमा पब्लिक स्कूल, सीनियर वर्ग-
वॉटर मैनेजमेंट एंड कंजर्वेशन में केएल इंटरनेशनल, हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, एनर्जी हार्वेस्टिंग एंड कंजर्वेशन में एवरेस्ट पब्लिक स्कूल, क्लाइमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल,आर्टिफियिल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, एरोस्पेस एंड एस्ट्रेनॉमी में भैरवा देवरास
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।