फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother and daughter dragged into a car and taken to a forest in Loni; case registered against three people

गाजियाबाद: बेटी से अश्लील हरकत का आरोप, हाजी सलमान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Sep 2026 01:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 09 Sep 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter dragged into a car and taken to a forest in Loni; case registered against three people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बेटी के साथ घर लौट रही महिला को कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने हाजी सलमान और उसके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां बेटी जन्माष्टमी के दौरान घर की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे के पास से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने दोनों को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कार में हाजी सलमान ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गंभीर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपितों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। तसलीम पर महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, डर के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में समाचारों के माध्यम से हाजी सलमान के जेल जाने की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed