{"_id":"6a9682b7fbe7787d740837ee","slug":"video-youth-falls-from-train-at-new-town-station-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में हादसा: रेलवे स्टेशन पर 21 साल के युवक को पीछे से दिया धक्का, कटा पैर का पंजा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में हादसा: रेलवे स्टेशन पर 21 साल के युवक को पीछे से दिया धक्का, कटा पैर का पंजा, अस्पताल में भर्ती
राजस्थान से दिल्ली अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे 21 वर्षीय अजीत एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गए। यह घटना न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर हुई। हादसे में अजीत का पैर का पंजा कट गया। अजीत ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। ट्रेन के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यह हादसा हुआ। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें पीछे से धक्का दे दिया। धक्का लगने से उनका पैर फिसल गया। अजीत नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घायल अजीत से पूछताछ की। इसके बाद फरीदाबाद में रह रहे उनके रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचे। अजीत को उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।