{"_id":"6aa548a91dab9725270f5070","slug":"video-theft-at-shiv-temple-in-faridabad-sector-10-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान के घर में डाका: शिव मंदिर को फिर बनाया निशाना, दानपात्र तोड़ 50 हजार रुपये किए चोरी; देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के घर में डाका: शिव मंदिर को फिर बनाया निशाना, दानपात्र तोड़ 50 हजार रुपये किए चोरी; देखें
फरीदाबाद सेक्टर-10 स्थित टीसीसी शिव मंदिर में चोरों ने एक बार फिर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे पांच दानपात्र तोड़कर उनमें जमा करीब 50 से 60 हजार रुपये की दान राशि लेकर फरार हो गए। मंदिर में चोरी की यह चौथी वारदात बताई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों में नाराजगी है।
मंदिर कमेटी के सदस्य राम रूप आर्य ने बताया कि चोरी की वारदात रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच हुई। सुबह करीब 5 बजे मंदिर के पुजारी राधिका प्रसाद मिश्रा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के पांचों दानपात्र टूटे हुए थे और उनमें रखी दान की रकम गायब थी। इसके बाद मंदिर के पीछे की तरफ जांच की गई तो पता चला कि चोर पीछे के गेट के ऊपर एडजस्ट फैन लगाने के लिए बनाए गए रास्ते पर लगी खिड़की को तोड़कर मंदिर के अंदर दाखिल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।