{"_id":"699dcb765825710ff20a6420","slug":"video-sumit-sehgal-will-participate-in-utt-para-senior-table-tennis-championship-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: आज इंदौर रवाना होंगे सुमित सहगल, यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: आज इंदौर रवाना होंगे सुमित सहगल, यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेंगे
राहुल तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:31 PM IST
Link Copied
फरीदाबाद। बीते 16 से 18 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया में चली विश्व पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटे फरीदाबाद के सुमित सहगल अब घरेलू प्रतियोगिताओं की तैयारी में लग गए हैं। आगामी 26 फरवरी से मध्य प्रदेश के इंदौर में शुरू हो रही यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए वह बुधवार की सुबह इंदौर के लिए रवाना होंगे।
ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद से ही सुमित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सुमित ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भले ही वह स्वर्ण पदक से चूक गए हों, पर इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक ही रहेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने मिक्स्ड इवेंट में खेलते हुए रजत पदक जीता था।
इसके अलावा जनवरी माह के अंत चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।