{"_id":"6a676cdd834fe645f701148c","slug":"video-major-relief-from-haryana-government-jamabandi-will-now-be-available-online-from-comfort-of-your-home-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी जमाबंदी, इंतकाल और बिक्री विलेख की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: हरियाणा सरकार की बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी जमाबंदी, इंतकाल और बिक्री विलेख की प्रतियां
हरियाणा सरकार ने राजस्व सेवाओं को ऑनलाइन करते हुए नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब जिले के लोग घर बैठे ही जमाबंदी, इंतकाल (म्यूटेशन), फर्द बदर और पंजीकृत बिक्री विलेख (सेल डीड) की प्रमाणित प्रतियां ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए राजस्व विभाग ने रेवेन्यू हरियाणा पोर्टल पर नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
नई व्यवस्था के तहत आवेदक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। जिला, तहसील और गांव का चयन करने के बाद संबंधित दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन के साथ एक यूनिक ट्रैकिंग आईडी जारी होगी, जिससे आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेगा। आवेदन संबंधित पटवारी और राजस्व अधिकारी के पास ऑनलाइन सत्यापन के लिए जाएगा। स्वीकृति मिलने और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद डिजिटल रूप से प्रमाणित दस्तावेज आवेदक के डैशबोर्ड पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।