{"_id":"6a8c64a95fedd574c4020999","slug":"video-body-found-buried-in-ground-in-manjhawali-in-faridabad-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंझावली में जमीन में दबा मिला शव: ऊपर दिख रहा था सिर्फ हाथ, दो-तीन दिन से श्यामवीर भी लापता; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझावली में जमीन में दबा मिला शव: ऊपर दिख रहा था सिर्फ हाथ, दो-तीन दिन से श्यामवीर भी लापता; जांच में जुटी पुलिस
फरीदाबाद जिले के गांव मंझावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति के घर के बराबर जमीन में दबा हुआ शव दिखाई दिया। जमीन के ऊपर शव का केवल हाथ नजर आने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मंझावली निवासी श्यामवीर करीब 40 से 42 वर्ष का है और मूल रूप से हाथरस का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पत्नी सीमा के मुताबिक, श्यामवीर भी पिछले दो-तीन दिन से लापता है। परिवार शेखपुरा-मोजाबाद पंचायत क्षेत्र में प्लॉट लेकर रह रहा था। बताया गया है कि वर्ष 2025 में बाढ़ आने के बाद परिवार कुछ समय के लिए फरीदाबाद चला गया था और हाल ही में वापस लौटकर यहां रहने लगा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, श्यामवीर के वापस आने के दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। हालांकि, फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह व्यक्ति कौन था और उसका श्यामवीर से क्या संबंध था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।