Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
महासमुंद में विकास कार्यों पर डिप्टी CM साव सख्त: बोले- सड़क मरम्मत में लापरवाही पर SDO की तय होगी जवाबदेही
{"_id":"6a89c508ee9cbb4ab20f0e8f","slug":"video-mahasamatha-ma-vakasa-karaya-para-dapata-cm-sava-sakhata-bl-saugdhaka-maramamata-ma-lparavaha-para-sdo-ka-taya-haga-javabthaha-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में विकास कार्यों पर डिप्टी CM साव सख्त: बोले- सड़क मरम्मत में लापरवाही पर SDO की तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में विकास कार्यों पर डिप्टी CM साव सख्त: बोले- सड़क मरम्मत में लापरवाही पर SDO की तय होगी जवाबदेही
महासमुंद जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण, सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कामकाज की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों। साथ ही काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सड़कों की स्थिति को लेकर अधिकारियों को विशेष रूप से सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत और रखरखाव में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के एसडीओ की सीधे जवाबदेही तय होगी और उन्हें अपने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखनी होगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान अरुण साव ने कहा कि जून 2027 तक हर घर तक जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी करने और जहां काम में देरी हो रही है, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। खेल विभाग की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही खेलों से जोड़ने के लिए गांव और स्कूल स्तर पर जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले की प्रगति और विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण पूरा करना नहीं, बल्कि उसका वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी विभागों को समय-सीमा, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।