Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   The sighting of a white-colored bear has sparked both panic and curiosity among the villagers...

जीपीएम: एक साल से गांवों के आसपास घूम रहा सफेद भालू, कुदरी में फिर आया नजर, राहगीरों ने बनाया वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 08:36 PM IST
The sighting of a white-colored bear has sparked both panic and curiosity among the villagers...
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र के कुदरी गांव में एक सफेद रंग का भालू फिर दिखाई दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ कौतूहल का माहौल है। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने भालू को देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सफेद रंग का भालू सड़क किनारे से डोंगरी की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, यह सफेद भालू पिछले करीब एक साल से विचरण कर रहा है। यह कुदरी और कुड़कई क्षेत्र के आसपास देखा जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि भालू अक्सर शाम के समय जंगल से निकलकर गांव के पास पहुंचता है। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस जंगल की ओर लौट जाता है। इसकी लगातार मौजूदगी से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, 27 अक्तूबर को इसे गिरारी मुख्यमार्ग पर भी देखा गया था। इससे एक दिन पहले 26 अक्तूबर की शाम ग्राम गिरारी में भी इसकी मौजूदगी सामने आई थी। करीब पांच महीने पहले ग्राम आमाडांड में भी इसे देखा गया था। 30 जुलाई को ग्राम जमड़ीखुर्द में भी संभवतः इसी सफेद भालू की मौजूदगी दर्ज की गई थी।

भालू से भय और ग्रामीणों की मांग
भालू के लगातार आबादी वाले इलाकों के पास पहुंचने से किसानों और राहगीरों में भय बना हुआ है। विशेषकर शाम के समय जंगल की ओर जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों को जागरूक करने की भी अपील की है।

वन विभाग का आश्वासन
वन विभाग के अधिकारियों ने सफेद भालू दिखाई देने की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, वन्यजीव के नजदीक नहीं जाने की जरूरत पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: छठ महापर्व को लेकर अयोध्या चौक में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

14 Nov 2026

बरेली: नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने बताईं प्राथमिकताएं, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

14 Nov 2026

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: बाल दिवस पर बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, करीब से देखी वन्यजीवों की दुनिया

14 Nov 2026

अयोध्या: रुदौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

14 Nov 2026

बाराबंकी: तीन बेटियों के संग ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति बोले...बहुत हिम्मती थी किरण, आत्महत्या नहीं हादसा भी हो सकता है

14 Nov 2026
विज्ञापन

विदिशा: पुलिस के दो सिपाहियों की दबंगई! भोपाल क्राइम ब्रांच बताकर युवक को उठाने पहुंचे, लोगों ने पकड़ा

14 Nov 2026

हांसी में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

14 Nov 2026
विज्ञापन

कुशीनगर: विराट दंगल में देशभर के पहलवानों ने दिखाए दमखम

14 Nov 2026

एक जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले युवा बनवा सकेंगे वोट

अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित, 22 नवंबर से बिलासपुर में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले

14 Nov 2026

कैथल में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चमेला कॉलोनी में सुबह-सुबह दी दबिश

14 Nov 2026

भिवानी में टीआईटी में टेक फेस्ट का आयोजन, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार

14 Nov 2026

रायबरेली में बाल मेला में बच्चों ने लगाई दुकान, अभिभावकों ने की खरीदारी

14 Nov 2026

रायबरेली में बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार श्रमिक को कुचला, मौके पर मौत

14 Nov 2026

सुल्तानपुर में एक साल का बच्चा अगवा कर 50 हजार में बेचा, पुलिस ने किया बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

14 Nov 2026

आलीराजपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, गला घोंटने के बाद शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

14 Nov 2026

दमोह: मारपीट और जान से मारने के डर से चलती ट्रेन से कूदा परिवार, ढाई साल की बेटी समेत दंपती गंभीर घायल

14 Nov 2026

भिवानी में बाल दिवस पर दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ, 4 हजार से अधिक बच्चे दिखाएंगे दमखम

14 Nov 2026

भिवानी में पुलिस टीम पर बदमाश ने किए दो फायर, पैर में गोली मार पकड़ा हत्या आरोपी

14 Nov 2026

औरैया: पल्लू पहिये में फंसने से अनियंत्रित हुई बाइक, सिर के बल सड़क पर गिरने से महिला ने तोड़ा दम

14 Nov 2026

धार: भूकंप से धरमपुरी तक महसूस किए गए झटके, घरों की खिड़कियां हिलीं; घरों से बाहर निकले लोग

14 Nov 2026

Video: छठ पूजा की खरीदारी के लिए निशातगंज पुल के नीचे जुटे लोग

14 Nov 2026

Video: नेहरू की याद में बाल मेले का आयोजन, बच्चों को बांटे उपहार

14 Nov 2026

Video: अधिवक्ताओं ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगी महापंचायत

14 Nov 2026

Video: केडी सिंह बाबू हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब एंड सिंध बैंक और ईस्टर्न रेलवे के बीच मुकाबला

14 Nov 2026

Video: विधानसभा से लौटे अधिवक्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, पुलिस समझाने में जुटी रही

14 Nov 2026

बाराबंकी के वेटलैंड में बसी पक्षियों की दुनिया, 300 से अधिक तस्वीरों में प्राकृतिक संपदा की झलक

14 Nov 2026

भिवानी में सीआईए-2 ने 25 हजार का ईनामी बदमाश पकड़ा, 2017 में बड़ेसरा जमीनी विवाद मामले में चल रहा उदघोषित

14 Nov 2026

अलीगढ़ में अचल सरोवर पर दीपोत्सव, 51 हजार दीपक जले, लेजर शो

14 Nov 2026

विकास और विरासत का संगम: भारत मंडपम में 45वां इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

14 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed