Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   seizes tractor hidden in straw stack after villagers tried chasing elephant, accused being traced via viral vi

हाथी को भगाने जंगल पहुंचे ग्रामीणों पर पलटा गजराज: ट्रैक्टर को पटककर किया क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने किया जब्त

Wed, 25 Nov 2026 07:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 07:18 PM IST
seizes tractor hidden in straw stack after villagers tried chasing elephant, accused being traced via viral vi
कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथी को खदेड़ने के चक्कर में ग्रामीण खुद ही फंस गए। जिलगा गांव के जंगल में ट्रैक्टर लेकर हाथी भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर हाथी ने पलटवार कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस मामले में वन विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ बॉर्डर से 11 हाथियों का दल कुदमुरा रेंज के जिलगा गांव के जंगल में पहुंचा था। हाथियों के फसलों की ओर आने की आशंका से ग्रामीण कई दिनों से परेशान थे। फसल बचाने के लिए गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर तेज आवाज करते हुए हाथियों को जंगल से भगाने का प्रयास कर रहे थे।

सोमवार सुबह ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया, सुदामा राठिया के ट्रैक्टर पर सवार होकर जंगल में घुसे। तेज आवाज सुनकर झाड़ियों में छुपा एक हाथी अचानक बाहर निकला और ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को गुस्से में आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर से कूदकर अलग-अलग दिशाओं में भागे और किसी तरह जान बचाई। गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में दूसरे ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को गांव लाया गया और पैरावट (पुआल के ढेर) में छुपा कर रख दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। कुदमुरा रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वन्य प्राणी को परेशान करने और बिना अनुमति वन क्षेत्र में ट्रैक्टर ले जाने के आरोप में वन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

वन विभाग के अनुसार, ट्रैक्टर चालक दिग्विजय राठिया और वाहन मालिक सुदामा राठिया दोनों ग्राम जिलगा के निवासी हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश जारी है। विभाग द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं वन विभाग की टीम लगातार हाथी दल की मॉनिटरिंग कर रही है। सभी 11 हाथी अभी भी जिलगा के आसपास के जंगल में मौजूद हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी को खुद भगाने की कोशिश न करें। ट्रैक्टर, पटाखे या शोर से हाथी और अधिक आक्रामक हो जाता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है। हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और जंगल की ओर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बदायूं: रामगंगा पर अधूरा पुल, सौ गांवों के लोगों के लिए बना मुसीबत

25 Nov 2026

वीडियो: पीआरडी जवानों का कार्य बहिष्कार, मांगों के समर्थन में कार्यालय में बैठे

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में जोरों पर चंद्रशेखर-ओवैसी की महारैली की तैयारियां

25 Nov 2026

अयोध्या में आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

25 Nov 2026

पुलिस मुठभेड़ में दो गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, दो सरगना घायल

25 Nov 2026
विज्ञापन

अर्जुन छठ घाट पर देव दीपावली की धूम

25 Nov 2026

देव दीपावली पर पड़ाव से भदऊ चुंगी तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

25 Nov 2026
विज्ञापन

बिहार से वाराणसी जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरे रहे जनरल

25 Nov 2026

शिवाजी तालाब पर बिखरी अलौकिक छटा, गंगा आरती ने मोहा मन

25 Nov 2026

भाई के लगाए आरोपों पर पूर्व विधायक कैलाश नाथ चौरसिया का आया बयान

25 Nov 2026

रायबरेली में कनेक्शन के इंतजार में धीमी हो गई पीएनजी की लौ

25 Nov 2026

VIDEO: संविधान दिवस पर लखनऊ में सियासी शक्ति प्रदर्शन, 2027 के चुनावी रण की बिछेगी बिसात

25 Nov 2026

मंडी: बीच सड़क खराब हुई एचआरटीसी बस, घंटों परेशान रहे यात्री; नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को हुई परेशानी

25 Nov 2026

बस्ती: ढाई माह से लापता युवक का नदी किनारे मिला कंकाल

25 Nov 2026

गाेरखपुर: अपराजिता कार्यक्रम में डॉ. आसना राव ने छात्राओं को किया जागरूक

25 Nov 2026

जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी का तेजधार हथियारों से कत्ल

25 Nov 2026

अमृतसर: श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

25 Nov 2026

फिरोजपुर: गारबेज फ्री फेस्टिवल मुहिम की शहरवासियों ने की सराहना, 33 वॉर्डों में सफाई अभियान पूरा

चंबा: नैनीखड़ स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली समाजसेवा की शपथ

25 Nov 2026

क्रैश बैरियर से लैस होने वाला गाजीपुर का पहला सेतु बनेगा हमीद सेतु

25 Nov 2026

मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

25 Nov 2026

VIDEO: जनगणना के लिए विशेष आवरण एवं विशेष विरूपण का हुआ विमोचन

25 Nov 2026

VIDEO: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, डॉ. शारदा चौधरी ने छात्राओं को किया संबोधित

25 Nov 2026

मंडी में ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, एटीएस व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा; मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग

25 Nov 2026

VIDEO: विज्ञान मेले में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला व इजराइली अंतरिक्ष यात्री ने बच्चों को बनाए मॉडल देखे

25 Nov 2026

कानपुर: कलेक्टरगंज थाने में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल हुईं छात्राएं

25 Nov 2026

शिमला: माल रोड पर पहली दिसंबर से कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक, फीडिंग जोन बनाने के लिए मांगे सुझाव

25 Nov 2026

सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव

25 Nov 2026

हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजा गंगा तट, 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

25 Nov 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में 67 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

25 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed