{"_id":"6b0c1925ad8c1e8e0b053094","slug":"raigarh-radio-collared-elephant-raju-real-name-gajendra-odisha-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू नहीं, गजेंद्र है हाथी का असली नाम: तीन साल पहले सिर में गोली लगने से घायल मिला था ओडिशा का यह जंगली हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू नहीं, गजेंद्र है हाथी का असली नाम: तीन साल पहले सिर में गोली लगने से घायल मिला था ओडिशा का यह जंगली हाथी
Sun, 29 Nov 2026 05:53 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:53 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर 'राजू' नाम से वायरल हाथी की असली कहानी चौंकाने वाली है। ओडिशा का जंगली हाथी गजेंद्र तीन साल पहले सिर में गोली लगने से घायल मिला था। अब रेडियो कॉलर के साथ रायगढ़ के जंगलों में विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
'राजू' के नाम से वायरल हाथी की असली पहचान गजेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के जंगलों से होते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक रेडियो कॉलर लगा हाथी पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इस हाथी के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। लोग इस हाथी को राजू नाम से पहचान रहे हैं। लेकिन वन विभाग की जानकारी के अनुसार इसका वास्तविक नाम गजेंद्र है।
यह ओडिशा का पहला जंगली हाथी है जिसे रेडियो कॉलर लगाया गया था। ओडिशा का पहला रेडियो कॉलर वाला हाथी भास्कर नहीं बल्कि गजेंद्र है। तीन साल पहले वर्ष 2023 में इस हाथी को अनुगुल जिले में पकड़ा गया था। उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी। कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी थी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। गोली लगने के दस दिन बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ा था।
विभाग ने उसका उपचार कराया जिसके बाद उसकी पीठ पर जीपीएस रेडियो कॉलर लगाया गया। रेडियो कॉलर लगाने का उद्देश्य जंगल में उसकी गतिविधियों पर नजर रखना था। उपचार के बाद गजेंद्र ओडिशा के अनुगुल और देवगढ़ जिले के जंगलों में घूमता रहा। उसने देवगढ़ जिले के जंगलों में करीब दो साल बिताए। इसके बाद वह सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जिले की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
जंगलों में क्षेत्र बदलते हुए यह हाथी छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच गया। वर्तमान में यह हाथी रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। कल इसे हमीरपुर क्षेत्र में देखा गया था। आज इसकी लोकेशन तमनार क्षेत्र के गोढ़ी गांव की ओर बताई जा रही है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक का इसका सफर चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने रखा था नाम
देवगढ़ जिले के कुछ स्थानीय लोगों ने इस हाथी के प्रति लगाव दिखाया था। लगाव के चलते लोगों ने प्यार से इसका नाम राजू रख दिया था। धीरे-धीरे यह नाम बहुत अधिक प्रचलित हो गया। लोग इसे राजू हाथी के नाम से जानने लगे। वन विभाग के आधिकारिक रिकॉर्ड में इसका नाम गजेंद्र दर्ज है।
वास्तविक नाम सामने आने के बाद लोगों की जिज्ञासा और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस हाथी के बारे में बात कर रहे हैं। हाथी का पुराना इतिहास और रेडियो कॉलर की बात भी सामने आ गई है। गजेंद्र के सफर से जुड़ी हर जानकारी लोग जानना चाहते हैं।
महावत से जुड़ी कहानी निकली गलत
सोशल मीडिया पर एक और चर्चा लंबे समय से चल रही थी। चर्चा थी कि यह हाथी किसी महावत का पालतू था। यह भी कहा गया कि महावत के जेल जाने के बाद इसे जंगल में छोड़ा गया था। ओडिशा के वनरक्षक ने इस कहानी को पूरी तरह गलत बताया है।
वनरक्षक के मुताबिक इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं है। गजेंद्र किसी भी महावत का पालतू हाथी नहीं है। यह स्वतंत्र रूप से जंगलों में विचरण करने वाला जंगली हाथी है। हाथी के बारे में फैली अफवाहों की सच्चाई सामने आ चुकी है। लोग अब इसे राजू उर्फ गजेंद्र के रूप में पहचान रहे हैं।