{"_id":"684052d98441a72f990e32c5","slug":"video-former-mla-arun-tiwari-arrested-accused-of-posting-indecent-post-about-operation-sindoor-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र पोस्ट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र पोस्ट करने का आरोप
बिलासपुर में पूर्व विधायक अरुण तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रतनपुर स्थित फार्म हाउस से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक पर पीएम नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फेसबुक में अभद्र पोस्ट वायरल करने का आरोप है। मामले में आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां अज्ञेय नगर निवासी पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने बीते दिनों पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फेसबुक में अभद्र पोस्ट किया था। पोस्ट में पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया गया था। पूर्व विधायक का ये पोस्ट वायरल हो रहा था। लोग आपत्तिजनक पोस्ट पर सोशल मीडिया में आक्रोश जाहिर कर रहे थे। जिसके बाद पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि, वे रतनपुर स्थित अपने फार्म हाउस में हैं। पुलिस ने फॉर्म हाउस में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पूर्व विधायक अभी भी कार्रवाई से नहीं डरने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है, वे गलत नीतियों को लेकर हमेशा पीएम मोदी का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिस पोस्ट पर उनपर कार्रवाई की गई है उसे वे गलत नहीं मान रहे। उनका कहना है, वे नरेंद्र को नर्रु कहते रहेंगे। उन्होंने कहीं भी सीधे अपशब्दों का प्रयोग पोस्ट में नहीं किया है। इधर, बयान दर्ज करने के बाद पूर्व विधायक को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है, पोस्ट के जरिए पूर्व विधायक ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और पीएम की छवि को भी धूमिल किया है।
ऐसे में आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज कर उनपर कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि, पूर्व विधायक अरुण तिवारी का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। लंबे समय तक वे कांग्रेस में पदाधिकारी भी रहे हैं। बीते दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान भी मेयर के साथ बातचीत का एक ऑडियो इनका वायरल हुआ था, जिसमें टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं पर सवाल खड़े किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।