{"_id":"6ab7fb9bff00f6ca66044ff7","slug":"bilaspur-two-children-swept-away-in-arpa-river-while-trying-to-catch-coconut-sdrf-search-underway-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नारियल पकड़ने नदी में उतरे बच्चे अरपा के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नारियल पकड़ने नदी में उतरे बच्चे अरपा के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ
Sat, 26 Sep 2026 10:37 PM IST
बिलासपुर छत्तीसगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: बिलासपुर छत्तीसगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
अरपा नदी में बह रहे नारियल को पकड़ने के लिए पानी में उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और बहाव में बह गए। पुलिस और SDRF की टीम गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अरपा नदी में नारियल पकड़ने के लिए पानी में उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना मधुबन इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय इमवेज और 10 वर्षीय अयान अरपा नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने नदी में बहता हुआ नारियल देखा और उसे पकड़ने के लिए पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। पानी में आगे जाने के बाद वे अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गए और नदी के बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पुलिस की चेतावनी को किया नजरअंदाज: उफनती नदी में जा फंसी कार; 5 युवाओं को रात में पुलिस ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
बच्चों के नदी में बहने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी हादसे की सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों की तलाश कर रही है। नदी में पानी की गहराई और बहाव को देखते हुए रेस्क्यू टीम को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग में लगी हुई है। बच्चों के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।