Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Listen to what Dr Manmohan Singh mentor Ram prakash Bambah Said About him.
{"_id":"676e6c1a6efbbf98e103422f","slug":"listen-to-what-dr-manmohan-singh-mentor-ram-prakash-bambah-said-about-him-2024-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dr Manmohan Singh Passed Away: डॉ मनमोहन सिंह के बारे में उनके मेंटर ने क्या बताया, सुनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dr Manmohan Singh Passed Away: डॉ मनमोहन सिंह के बारे में उनके मेंटर ने क्या बताया, सुनिए
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मनमोहन सिंह ने चंडीगढ़ से अपना रिश्ता बनाए रखा। वह चंडीगढ़ से पीयू के पूर्व वीसी और गणितज्ञ राम प्रकाश बम्बाह के परिवार के माध्यम से जुड़े रहे। अमर उजाला ने 100 वर्षीय राम प्रकाश बम्बाह से खास बातचीत बात की। बम्बाह, डॉ मनमोहन सिंह के सीनियर साथी और मेंटर भी रहे हैं। राम प्रकाश बम्बाह ने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने सेक्टर-14 में लोहड़ी बनाई थी और सारा सामान मनमोहन सिंह की तरफ से आया था। उन दिनों को भी याद किया, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन गए और बम्बाह के पूरे परिवार को पीएम आवास में लंच पर बुलाया। पारिवारिक रिश्ता होने की वजह से मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण को पता था कि राम प्रकाश बम्बाह को राजमा चावल और लौकी की सब्जी पसंद हैं तो उस दिन वही बना था। राम प्रकाश बम्बाह ने कहा कि आज देश ने एक ऐसा व्यक्ति खोया है, जो गजब का ईमानदार था। लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं, इससे उन्हें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।