Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Vaishali Bihar News grandfather did wrong thing with minor girl police arrested him
{"_id":"680cdb5231b7af8287090d99","slug":"vaishali-bihar-news-grandfather-did-wrong-thing-with-a-minor-girl-police-arrested-him-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2878277-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 10 रुपये का लालच देकर चचेरे दादा ने पांच साल की पोती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 10 रुपये का लालच देकर चचेरे दादा ने पांच साल की पोती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा
वैशाली जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चचेरे दादा ने पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने स्थानीय थाना गोरौल में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर पांच साल की बच्ची को जबरन घर से उठाकर घर के पीछे बसवारी में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद बच्ची को घर पर छोड़ दिया। उसके हाथ में 10 रुपये दे दिया और कहा कि यह बात किसी से नहीं कहना। लेकिन जब बच्ची घर पहुंची तो इसकी जानकारी अपनी मां को दिया। मां और दादी दोनों ने मिलकर जब आरोपी से यह बात पूछने गए तो दोनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
परिवार वालों से मारपीट में घायल दोनों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल दोनों का इलाज किया गया। वहीं, इन तमाम बातों का जिक्र करते हुए लिखित आवेदन स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद उससे गहनता से पूछताछ की गई और उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में महुआ SDPO कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया, गोरौल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।