Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news A Bihar Police constable shot his wife in the chest, killing her in khagaria

बिहार: पुलिस के जवान ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 09:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 09:52 PM IST
सार

खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी जवान फरार है। पुलिस के अनुसार, वह गया जी में तैनात है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

विज्ञापन
Bihar news A Bihar Police constable shot his wife in the chest, killing her in khagaria
घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये एसपी शैलेन्द्र सिंह

विस्तार

खगड़िया के भरतखंड थाना क्षेत्र के नेनियाचक गांव के वार्ड नंबर-8 में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। वेदानन्द चौधरी के पुत्र और बिहार पुलिस के जवान गौतम कुमार ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी शैलेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी जवान गौतम कुमार फिलहाल गया जी में जिला बल में तैनात है। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसका पिछले कई महीनों से मानसिक उपचार चल रहा था। हालांकि, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। वहीं, गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरतखंड थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, गौतम और श्वेता की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। दोनों की एक 14 वर्षीय बेटी और नौ वर्षीय बेटा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका श्वेता कुमारी परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव की रहने वाली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा और गोली का एक पिलेट बरामद किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।



ये भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली का सफर होगा आसान: आनंद विहार बस टर्मिनल से मिलेंगी बीएसआरटीसी की बसें; 18 मार्गों पर चलेगी

घटनास्थल पर गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर और भरतखंड थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी सहित पुलिस बल मौजूद था। वहीं, एसपी ने बताया कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed