फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Aurangabad: Battle over Sanatan Congress MLA Anand Shankar Singh BJP Leader Sushil Kumar Singh clash on stage

Bihar News: औरंगाबाद में सनातन पर संग्राम, कांग्रेस विधायक और पूर्व भाजपा सांसद मंच पर ही भिड़े; जानें मामला

Tue, 01 Apr 2025 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 08:43 PM IST
Aurangabad: Battle over Sanatan Congress MLA Anand Shankar Singh BJP Leader Sushil Kumar Singh clash on stage
औरंगाबाद में कांग्रेस के सदर विधायक आनंद शंकर सिंह और पूर्व भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह मंच पर ही भिड़ गए। दोनों में सनातन पर संग्राम हो गया। दोनों ने ही एक दूसरे को भला-बुरा कह डाला। दोनों के बीच हुए इस संग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
 
सत्यचंडी महोत्सव में मंच पर भिड़े विधायक व पूर्व सांसद
वीडियो के बारे में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो सोमवार को औरंगाबाद सदर प्रखंड के रायपुरा गांव में सोमवार को आयोजित सत्यचंडी महोत्सव का है। रायपुरा सदर विधायक आनंद शंकर सिंह का पैतृक गांव है और गांव में आयोजित कार्यक्रम में जब पूर्व सांसद ने सनातन पर बात करते हुए बात में बालू खनन का पुट डाला तो विधायक भड़क उठे।

यह भी पढ़ें- Bihar News:प्रशांत किशोर के करीबी नेता को एसपी ने धक्का देकर निकाला, खुद नेता ने लगाया आरोप; जानें मामला
 
विधायक का तेवर ज्यादा ही तल्ख
वायरल वीडियो में पूर्व सांसद और विधायक बहस में उलझे दिख रहे हैं। विधायक के तेवर पूर्व सांसद की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही तल्ख दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व सांसद अपने संबोधन में सनातन पर बातें कर रहे थे। इस दौरान सांसद ने बालू खनन पर भी कुछ बात कह दी।
 
इसी पर कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह भड़क गए और उन्हें धार्मिक कार्यक्रम में राजनीति न करने की नसीहत देते हुए माइक छोड़कर बैठने के लिए कह दिया। इसके बाद पूर्व सांसद बैठे ही नहीं बल्कि मंच छोड़कर भी चले गए। इस बहस के वीडियो को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। साथ ही इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:लड़की के साथ फोटो वायरल होने पर थानाध्यक्ष सुभाष पद से हटाए गए, नए Sho की नियुक्ति; जानें मामला
 
सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी में पक्ष-विपक्ष में बंटें लोग
वहीं, सोशल मीडिया पर भी पूर्व सांसद और विधायक में हुई बहस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। प्रतिक्रिया देने वाले लोग पूर्व सांसद और विधायक के पक्ष में बंटे दिख रहे हैं। पक्ष-विपक्ष दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखा रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर कुछ लोग तटस्थ तरीके से भी अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन तटस्थता पर पक्ष-विपक्ष का हमलावर तेवर ही भारी दिख रहा है।
 
चर्चा में 'पोसली भतुआ भेल भतार' वाली बात
विधायक के बारे में एक तल्ख टिपण्णी ‘पोसली भतुआ भेल भतार’ कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। इस टिपण्णी के बहाने लोग पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह के उस आरोप की याद दिला रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशील सिंह ने आनंद शंकर को जिताया और मुझे हराया है। लोगों का इशारा इसी ओर है कि जिस आनंद शंकर सिंह को स़ुशील सिंह ने विधायक बनवाया वही अब उन्हें आंखें दिखा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक दोनों के बीच हुई इस बहस को अलग नजर से देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News:स्कूल वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, आठ बच्चे घायल; स्कूली वाहन के उड़े परखच्चे
 
विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा बहस का असर?
विश्लेषकों का कहना है कि सुशील सिंह और आनंद शंकर सिंह दोनों भले ही अलग-अलग दल से हैं, लेकिन दोनों के बीच अंदरूनी रिश्ते बेहद प्रगाढ़ थे। इस बहस से वह प्रगाढ़ता खत्म हो गई है और इसका खामियाजा आनंद शंकर सिंह को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कपूरथला के गांव बूट में नशा तस्करों के निर्माणों को प्रशासन ने गिराया

01 Apr 2025

VIDEO : सोलन शहर के वार्ड 16 में समाधान शिविर आयोजित, कूड़ा, सीवेज व अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

01 Apr 2025

VIDEO : विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने किया वार्षिक पत्रिका का विमोचन

01 Apr 2025

VIDEO : पेयजल किल्लत को लेकर भटोलीकलां के लोगों ने किया प्रदर्शन

01 Apr 2025

VIDEO : देशी शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के निगोही में मुठभेड़ में तीन गो तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

01 Apr 2025

VIDEO : दलित प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी न देने का आरोप, बीएचयू के छात्रों ने किया प्रदर्शन

01 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में परिषदीय विद्यालयों में रोली चंदन से हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

01 Apr 2025

VIDEO : पिथौरागढ़ में अग्निकांड, कपड़ों की एक और फल-सब्जी की तीन दुकानें जलीं

01 Apr 2025

VIDEO : स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

01 Apr 2025

VIDEO : आशा क्लस्टर की बैठक हुई, यूरीन टेस्ट की जानकारी दी गई

01 Apr 2025

VIDEO : गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

01 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद की डासना मस्जिद में ईद की नमाज अदा करते नमाजी

01 Apr 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान दिखा काला... छाया धुएं का गुबार

01 Apr 2025

VIDEO : सोनीपत में शिविर लगाकर की जरूरतमंदों के नेत्रों की जांच

01 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ में नए सत्र के पहले दिन स्कूल जाने को लेकर बच्चों में दिखा खासा उत्साह

01 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ में पुलिस ने ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान

01 Apr 2025

Damoh News: दिनदहाड़े महिला से लूट के बाद हत्या, बचाने आए दो सगे भाइयों पर भी आरोपी ने किया तलवार से हमला

01 Apr 2025

VIDEO : एनएच-305 की खस्ता हालत को लेकर सड़क पर उतरे लोग, बंजार में किया चक्का जाम

01 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ में मंदिर परिसर में शराब की दुकान खोले जाने का लोगों ने किया विरोध

01 Apr 2025

VIDEO : लखनऊ में केंद्रीय भवन से डंडैया मार्ग पर हुआ गड्ढा, कई दिन बाद भी नहीं भरा गया

01 Apr 2025

VIDEO : राम मंदिर मॉडल घड़ी विवाद: सलमान खान के बचाव में उतरे पद्मश्री मोहम्मद शरीफ

01 Apr 2025

VIDEO : बड़ा इमामबाड़ा पहुंचे स्वामी सारंग, बोले- सनातन से बड़ा कुछ नहीं, हम सबके लिए खड़े हैं

01 Apr 2025

VIDEO : हिसार में सरसों की खरीद में देरी पर अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन

01 Apr 2025

VIDEO : अलीगढ़ के गंगीरी थाना अंतर्गत गोसपुर में महिला ने की खुदकुशी, सीओ छर्रा धनंजय ने दी जानकारी

01 Apr 2025

VIDEO : लुधियाना में कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग

01 Apr 2025

VIDEO : पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एसी खराब, मरीज परेशान

01 Apr 2025

VIDEO : पीयू में मारे गए आदित्य को इंसाफ दिलवाने के लिए छात्र एसएसपी दफ्तर पहुंचे

01 Apr 2025

VIDEO : अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम बंद कर किया प्रदर्शन, मेयर प्रतिनिधि ने अफसरों को दी चेतावनी

01 Apr 2025

VIDEO : रानीताल बाग में लावारिस कुत्तों का आतंक, बत्तखों को बनाया निशाना, लोगों ने नगर परिषद से कार्रवाई की उठाई मांग

01 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed