Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2026: Bihar Gears Up for Sandhya Arghya as Devotees Observe 36-Hour Fast

छठ 2026: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?

Sun, 15 Nov 2026 07:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Nov 2026 07:09 AM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के तीसरे दिन बिहार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोकगीतों और भक्ति के माहौल ने पर्व की रौनक बढ़ा दी है। शाम होते ही लाखों श्रद्धालु एक खास परंपरा निभाने के लिए जुटेंगे। इस बार पर्व को लेकर कई खास बातें चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Bihar Gears Up for Sandhya Arghya as Devotees Observe 36-Hour Fast
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार सुबह से ही हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। आज शाम श्रद्धालु नदी और तालाब पर पहुंचकर और भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। पटना समेत सभी जिलों में छठ घाट पर वर्ती अर्घ्य देंगे। दोपहर से पटना समेत पूरे बिहार के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धोया जा रहा है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को शाम 05:24 बजे बजे तक अर्घ्य:दिया जाएगा। वहीं प्रातः कालीन सूर्य को सुबह 06:40 बजे के बाद अर्घ्य दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का मंगलकारी संयोग बन रहा है I आज रविवार को षष्ठी होने से यह अतिशुभकारी संयोग बन गया है I आज सूर्यदेव को संघ्या अर्घ्य पर सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग का संयोग रहेगा। भगवान भास्कर को जल से अर्घ्य देने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति होती है I लाल चंदन, फूल के साथ अर्घ्य से यश की प्राप्ति होती है I कलयुग के प्रत्यक्ष देवता सूर्य को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से पुत्र और सौभाग्य का वरदान मिलता है I

विज्ञापन
Trending Videos

पटना में दानापुर से दीदारगंज से 90 घाट तैयार
इधर, पटना में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन और नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पटना के दानापुर से दीदारगंज तक गंगा किनारे 90 घाटों और पांच अस्थायी तालाबों पर अर्घ्य देने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 100 से अधिक स्थायी और अस्थायी तालाबों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को छठ पूजा के लिए तैयार किया है। इससे श्रद्धालुओं को घर के आसपास ही अर्घ्य देने का विकल्प मिलेगा। 

दीघा और कलेक्ट्रेट घाट पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था
प्रशासन को दीघा और आसपास के गंगा घाटों पर सबसे अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए दीघा घाट पर करीब सात हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, कलेक्ट्रेट घाट आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 2500 गाड़ियों की पार्किंग निर्धारित की गई है। दीघा में पार्किंग स्थल नदी से करीब 500 मीटर पहले बनाया गया है, ताकि घाट के आसपास वाहनों का दबाव न बढ़े। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दीघा और कलेक्ट्रेट घाट पर चेंजिंग रूम, शौचालय, यूरिनल और पेयजल की व्यवस्था की गई है। दीघा घाट पर 87 और कलेक्ट्रेट घाट पर 40 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। दीघा में 79 शौचालय और 71 यूरिनल, जबकि कलेक्ट्रेट घाट पर 60 शौचालय और 60 यूरिनल की सुविधा रहेगी। दोनों घाटों पर यात्री शेड, मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई
पटना के सभी घाट सजधज कर तैयार हो गए है। पाटलिपुत्र अंचल में पांच, नूतन राजधानी अंचल में नौ, बांकीपुर अंचल में 14, अजीमाबाद अंचल में नौ और पटना सिटी अंचल में 12 घाट बनाए गए हैं। सभी घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर गंदगी न फैले इसके लिए एक किमी दायरे के अंदर किसी तरह की गंदगी फैलाने पर रोक लगा दी गई है। सीसीटीवी के जरिए इनकी निगरानी की जा रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। महिला, पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गस्ती पार्टी, पैदल लाठी पार्टी और गश्ती गाड़ी को भी लगातार पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पटना में खरना के प्रसाद खाने कहां-कहां गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री?
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना का अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही व्रतियों ने खरना का महाप्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। इस अवसर पर राजधानी पटना में कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आवास पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आम और खास लोगों की भीड़ जुटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के आवास पर विशेष आयोजन हुआ। यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। नितिन नवीन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि युवा पीढ़ी भी छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपना रही है। नई पीढ़ी के जुड़ाव से इस पर्व की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा शिक्षा और रोजगार के लिए अमेरिका समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि विदेशों में भी छठ की गूंज सुनाई देती है। अब दूसरे राज्यों के लोग भी इस पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed