फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: स्कूल वैन और बस की आमने-सामने भीषण टक्कर, आठ बच्चे घायल; स्कूली वाहन के उड़े परखच्चे

Tue, 01 Apr 2025 07:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 07:19 PM IST
सार

Muzaffarpur News: एसडीएम वेस्ट श्रेया श्री ने बताया कि बस और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Head-on collision between school van and bus, 8 children injured; school vehicle shattered
मिनी बस और स्कूल वैन में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में स्कूल वैन और मिनी बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वैन का चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।



यह भी पढ़ें- Bihar News - दो जिस्म, एक जान:साथ-साथ दुनिया से विदा हुए पति-पत्नी, बिहार में घर के अंदर हुआ कभी नहीं भूलने वाला हादसा
 
हादसे से बच्चों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, हादसा साहेबगंज-केसरिया रोड के धर्मपुर चौक के पास हुआ। जब स्कूल वैन बच्चों को उनके गांव जगीराहां छोड़ने जा रही थी। उसी दौरान अरेराज से पटना की ओर जा रही एक मिनी बस ने वैन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद वैन में बैठे बच्चे घबराकर चीखने लगे। स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायल बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए साहेबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
 
 

Muzaffarpur News: Head-on collision between school van and bus, 8 children injured; school vehicle shattered
घायल बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

घायलों की हालत गंभीर, एसकेएमसीएच रेफर किया गया
हादसे में घायल बच्चों की पहचान सत्येंद्र कुमार (13), कालू कुमार (12), आयुष कुमार (13), शुभम कुमार (13), गोलन कुमार (15), गुलशन कुमार (14) और चालक संजय साह (35) के रूप में हुई है। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, आर्यन कुमार (8) और छोटन कुमार (8) का इलाज फिलहाल सीएचसी में ही चल रहा है। हादसे में बस के ड्राइवर के बगल में बैठा एक व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Bihar:भू सुधार एवं राजस्व मंत्री ने किया Dmch का निरीक्षण, मानदेय भुगतान को लेकर जीविका दीदियों ने घेरा
 

Muzaffarpur News: Head-on collision between school van and bus, 8 children injured; school vehicle shattered
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद सड़क जाम, लोगों में नाराजगी
इस भीषण टक्कर के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई और करीब एक घंटे तक रास्ता बाधित रहा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासन से तेज रफ्तार में चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
 
घटना को लेकर एसडीएम वेस्ट श्रेया श्री ने बताया कि बस और स्कूल वैन की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। मोतिहारी की ओर से आ रही बस की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और दोषी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस चालक को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed