{"_id":"6724b748051988166d09e3ab","slug":"bus-runs-on-ani-rohachala-juhar-route-after-16-months-kullu-news-c-89-1-ssml1015-133918-2024-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी-रोहाचला-जुहड़ रूट पर 16 महीने बाद चली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी-रोहाचला-जुहड़ रूट पर 16 महीने बाद चली बस
रामपुर के लिए जरूरी...... फनौटी पंचायत के दूरस्थ गांव के लोगों को मिली राहत, डंगा न लगने से बंद पड़ी थी बस सेवा लोक निर्माण विभाग ने खुद दिया 12 मीटर लंबा डंगा संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। रघुपुरघाटी की फनौटी पंचायत के आनी-रोहाचला-जुहड़ रूट पर 16 महीने बाद निगम की बस सेवा शुरू हुई है। बस का दीदार होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। रोहाचला से आगे जुहड़ के लिए बस सेवा आरंभ होने से फनौटी पंचायत के आठ गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। फनौटी गांव के पास लोक निर्माण विभाग को एक डंगा लगाने में 16 महीने लग गए। डंगा लगाने के लिए विभाग ने दो बार टेंडर भी किए मगर ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को खुद ही डंगा लगाना पड़ा है। डंगा न लगने से निगम की बस रोहाचला से आगे फनौटी और जुहड़ तक नहीं जा रही थी। इससे फनौटी, बनाला, निचली फनौटी, रोहाचला, दपांदा, जुहड़, धार और झाकडूपानी गांव के लोगों को शाम को डेढ़ से दो किलोमीटर और सुबह बस पकड़ने के लिए तीन किलोमीटर दूर करशालाबाग पहुंचना पड़ रहा था। आपात स्थिति में लोग आठ किलोमीटर या फिर टैक्सी में सफर करने को मजबूर हुए। अब लोक निर्माण विभाग ने 12 मीटर लंबा डंगा दो दिन पहले पूरा किया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने एचआरटीसी को सड़क क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र देकर बस सेवा को हरी झंडी दी है। गांव रोहाचला के केहर सिंह, उगम राम ठाकुर, रंजीत राठौर, खेम राज और केसर सिंह ने कहा कि बस के न आने से क्षेत्रवासी अलग-थलग पड़ गए थे। लोगों को उपमंडल आनी, जिला मुख्यालय कुल्लू, रामपुर, शिमला और मंडी जाना कठिन हो गया था। उन्होंने डंगा लगाने और बस चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग एवं एचआरटीसी का आभार जताया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने खुद अपने कर्मचारियों की मदद से 12 फुट डंगा लगाया है। सड़क को भी बस योग्य तैयार कर निगम को बस चलाने के लिए कहा गया है। एचआरटीसी के अड्डा आनी के प्रभारी इंद्र ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी है। 000
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।