फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kishori School stood first in the science quiz.

Kullu News: साइंस क्विज में किशोरी स्कूल रहा प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Kishori School stood first in the science quiz.
लाहौल में बाल विज्ञान मेलें के दौरान छात्रा को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में किया गया। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में उपमंडल के 11 विद्यालयों के 85 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान साइंस क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल, मैथमेटिकल ओलंपियाड और साइंस एक्टिविटी कॉर्नर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समन्वयक अजीत कुमार ने बताया कि मैथमेटिकल ओलंपियाड के सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में शकोली द्वितीय और कुकुमसेरी तृतीय, जबकि जूनियर वर्ग में थिरोट द्वितीय और उदयपुर तृतीय रहा।
विज्ञापन

साइंस क्विज के सीनियर वर्ग में किशोरी प्रथम, कुकुमसेरी द्वितीय और शकोली तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में कुकुमसेरी प्रथम, किशोरी द्वितीय और उदयपुर तृतीय रहा। इनोवेटिव साइंस मॉडल के सीनियर वर्ग में किशोरी प्रथम, शकोली द्वितीय और मड़ग्रां तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में शकोली प्रथम, कुकुमसेरी द्वितीय और मड़ग्रां तृतीय रहा। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में उदयपुर प्रथम, कुकुमसेरी द्वितीय और शकोली तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में जाहलमा प्रथम, कुकुमसेरी द्वितीय और उदयपुर तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य छेप राम ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि दैनिक जीवन और भविष्य की प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ जिज्ञासा और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यापक रजनीश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed