फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Migratory birds are destroying the pomegranate crop.

Kullu News: अनार की फसल को उजाड़ रहे प्रवासी पक्षी

Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Migratory birds are destroying the pomegranate crop.
कुल्लू के खराहल घाटी में प्रवासी पक्षी अनार खा कर दागी कर रहे है।-संवाद
खराहल (कुल्लू)। हजारों की संख्या में कुल्लू पहुंचे प्रवासी पक्षियों ने जिले में अनार की फसल को नुकसान पहुंचाया है। यहां डेरा जमाए पक्षी रोजाना अनार के फलों को तबाह कर रहे है। ऐसे में अनार उत्पादकों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ सालों से ये पक्षी कुल्लू में सितंबर से लेकर नवंबर तक डेरा जमाए रहते हैं। इस दौरान ये फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सेब को तोता नुकसान पहुंचाता है, मगर अनार को काले रंग का पक्षी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

तोते भी अनार के फल को दागी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये पक्षी मक्की की फसल को भी तहस-नहस कर रहे हैं। किसान इन पक्षियों के उत्पात से परेशान हैं। किसान अमित, देवराज, ज्ञान ठाकुर, योगराज और सुरेश का कहना है कि प्रवासी पक्षी अनार और मक्की को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं। छत पर सुखाने के लिए रखी मक्की को भी चट कर रहे हैं। 95 वर्षीय राम नाथ ठाकुर बताते हैं कि दो-तीन सालों से ये पक्षी कुल्लू के इलाके में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
जालियों का इस्तेमाल करें उत्पादक
प्रवासी पक्षी काले रंग और लंबी पूंछ वाले हैं। इनकी चोंच बेहद तेज है। कुछ ही मिनटों में फलों को दागी कर देते हैं। बगीचों और खेतों का पहरा पटाखे व आसमानी फायर से भी कर सकते हैं। फल की सुरक्षा के लिए जालियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
-राज कुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed