फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भष्ट्राचार व चंदा चोरी के खिलाफ देवाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

Renu Saklani Updated Wed, 26 Aug 2026 02:15 PM IST

चंदा चोरी व भष्ट्राचार के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा मंदिर में चोरी करने वाले चोरों को बचाने का काम कर रही है। बैठक में राधा देवी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष चुनी गई। बुधवार को कांग्रेस की बैठक में विधान सभा चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में राधा देवी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष चुनी गई।। बैठक के बाद पार्टी ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने मंदिरों को भी नहीं छोड़ा है। कहा कि धार्मिक स्थलों और मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों से जनता में भारी आक्रोस है। चंदा चोरी मामलों में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि भ्रष्ट्राचारी व चंदा चोरी के मामलों का पर्दाफाश नहीं हुआ और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया तो कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें