{"_id":"6a8dd345a819ad6c6a07db0d","slug":"video-two-main-accused-in-the-betting-related-grenade-attack-arrested-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जट्टा ग्रेनेड हमला सुलझा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जट्टा ग्रेनेड हमला सुलझा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सीमावर्ती गांव जट्टा में घर पर हुए ग्रेनेड हमले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों जगरूप सिंह और विश्वासप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी एवं पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि हमले के पीछे सरपंची चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश और पैसों का लालच सामने आया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर एक लाख रुपये में हमला करने की हामी भरी थी, लेकिन उन्हें करीब 30 हजार रुपये ही मिले। जांच में सामने आया कि उन्होंने इंटरनेट और यू-ट्यूब के माध्यम से ग्रेनेड के इस्तेमाल की जानकारी हासिल की थी। पुलिस को आशंका है कि ग्रेनेड पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। अब ड्रोन की ड्रॉपिंग और ग्रेनेड आरोपियों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क की जांच की जा रही है।
मामले में भूपिंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसकी बहन किरणदीप कौर की तलाश जारी है। विदेश में बैठे ‘सैंडी’ नामक व्यक्ति की भूमिका भी जांची जा रही है।
वहीं, अलग मामले में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और अवैध मोटरसाइकिल बरामद कर साजन रोड़ा, विजयपाल सिंह और जशनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाएगा और जल्द और गिरफ्तारियां होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।