{"_id":"6acfba00b72b41dbc20f68c4","slug":"video-bjp-captures-all-four-urban-seats-of-the-district-planning-committee-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला योजना समिति की चारों शहरी सीटों पर भाजपा का कब्जा
अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:51 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर। जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा ने शहरी क्षेत्रों की चारों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर की है। रुद्रपुर नगर निगम, दिनेशपुर नगर पंचायत, नगला नगर पंचायत और लालपुर नगर पंचायत से भाजपा के राजेश जग्गा, विष्णु, नारायण मंडल और सुनील रोहेला निर्विरोध निर्वाचित हुए।
बुधवार को चारों नवनिर्वाचित सदस्यों का मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, अमित नारंग समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने चारों सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों और जनसमस्याओं को जिला योजना समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे। मेयर ने कहा कि सीएम धामी के विकासपरक विजन के आधार पर शहरी क्षेत्रों की चारों सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का निर्विरोध चुना जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर चेयरमैन दिनेशपुर कावल सिंह, चेयरमैन नगला सचिन शर्मा, रोशन अरोरा, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।