{"_id":"6acfcf90a9b485ce310d8c57","slug":"mothers-glory-defeated-shivalik-academy-by-28-runs-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-150168-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मदर्स ग्लोरी ने शिवालिक एकेडमी को 28 रनों से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मदर्स ग्लोरी ने शिवालिक एकेडमी को 28 रनों से दी मात
Thu, 15 Oct 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग में मदर्स ग्लोरी ने शिवालिक होली माउंट अकादमी की टीम को 28 रन से हराकर जीत दर्ज की। बुधवार को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मदर्स ग्लोरी की टीम ने 28.1 ओवरों में 134 रन बनाए। अनूप ने 43 और देवांश ने 23 रनों का योगदान दिया। शिवालिक के अनुज, इक्षित और रोहित ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवालिक की टीम 22.5 ओवरों में 106 रनों पर ही सिमट गई। अनुज ने 30 और इक्षित ने 18 रन बनाए। मदर्स ग्लोरी के समरन ने 4 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए समरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर सुमित कुमार और सोनू रहे। कोच करन कांडपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला शेमफोर्ड स्कूल और शेरेटन अकादमी के बीच, दूसरा ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल और ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल अकादमी की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन